28 C
Lucknow
Thursday, April 30, 2026

कार की टक्कर से फ्लाईओवर से नीचे गिरा डिलीवरी बॉय, अस्पताल में मौत

Must read

नई दिल्ली: दक्षिण पश्चिम दिल्ली (South West Delhi) में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें फूड डिलीवरी एजेंट की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, फूड डिलीवरी एजेंट (Delivery boy) की स्कूटर को एक कार ने टक्कर मार दी, जिसके बाद वह डाबड़ी फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। उस हादसे के बाद डिलीवरी एजेंट को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार सुबह 7:35 बजे पीसीआर कॉल के जरिए सूचना मिली कि पंखा रोड स्थित डाबड़ी फ्लाईओवर से एक व्यक्ति नीचे गिर गया है और उसे तुरंत चिकित्सा सहायता की जरूरत है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फ्लाईओवर पर एक क्षतिग्रस्त स्कूटर और कार मिली। स्कूटर सवार गंभीर रूप से घायल था, जिसे एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान झारखंड के गोड्डा जिले निवासी राजकुमार के रूप में हुई है। वह दिल्ली में एक निजी फूड डिलीवरी कंपनी में डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करता था। हादसे में शामिल कार का दिल्ली नंबर है और वह डाबड़ी निवासी एक व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है और फरार चालक को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article