30 C
Lucknow
Wednesday, April 29, 2026

विद्युत पोल से गिरकर लाइनमैन घायल, अस्पताल में भर्ती

Must read

अमृतपुर, फर्रुखाबाद: थाना अमृतपुर क्षेत्र में मंगलवार को विद्युत लाइन पर कार्य के दौरान एक लाइनमैन हादसे का शिकार हो गया। मुख्य मार्ग स्थित राधे-राधे पेट्रोल पंप के पास नए लगाए गए विद्युत पोल पर काम करते समय अचानक पोल असंतुलित होकर टूट गया, जिससे उस पर कार्य कर रहा लाइनमैन नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजू नाम का लाइनमैन विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए पोल पर चढ़कर कार्य कर रहा था। इसी दौरान पोल में कंपन हुआ और वह नीचे से टूटकर गिर गया। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।

घटना की सूचना पर तत्काल 108 एम्बुलेंस को बुलाया गया, जिसके माध्यम से घायल लाइनमैन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर पहुंचाया गया। वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. बृजेश मिश्रा ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। डॉक्टर के अनुसार लाइनमैन के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं।

बताया जाता है कि विद्युत विभाग के कर्मचारी प्रतिकूल परिस्थितियों में भी लगातार कार्य कर उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति बनाए रखने में जुटे रहते हैं। ऐसे कार्यों के दौरान सुरक्षा उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता न होने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

स्थानीय लोगों ने विभागीय अधिकारियों से मांग की है कि विद्युत लाइन पर कार्य करने वाले कर्मचारियों के लिए आवश्यक सुरक्षा संसाधन उपलब्ध कराए जाएं, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article