31 C
Lucknow
Wednesday, April 29, 2026

विश्व हिंदू महासंघ के बढ़ते कदम: राजीव अग्रवाल व संजीव अग्निहोत्री को सौंपी गई संगठन की कमान

Must read

फर्रुखाबाद।
जनपद फर्रुखाबाद में विश्व हिंदू महासंघ की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। संगठन के प्रति लोगों का उत्साह और समर्पण इस कदर बढ़ रहा है कि समाज के अनेक प्रतिष्ठित व्यक्ति संगठन से जुड़कर इसकी गरिमा को और सुदृढ़ कर रहे हैं। जिले में वर्तमान समय में विश्व हिंदू महासंघ का नाम जन-जन की जुबान पर है और हर वर्ग का व्यक्ति संगठन से जुड़कर सनातन धर्म के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर दिखाई दे रहा है।

संगठन के विस्तार और सशक्तिकरण को देखते हुए जिला संरक्षक राजीव अग्रवाल एवं युवा जिला अध्यक्ष संजीव अग्निहोत्री को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

इसी क्रम में संगठन में अन्य नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने दायित्व ग्रहण किए। इनमें युवा जिला प्रभारी प्रसून मिश्रा, युवा सचिव सूर्या अग्निहोत्री, युवा मंत्री प्रखर शर्मा, युवा सह सचिव रवि शर्मा, युवा जिला संयुक्त मंत्री अमन अग्निहोत्री, युवा जिला मंत्री रोहित शुक्ला तथा विधानसभा प्रभारी कम्पिल गौरव कुमार प्रमुख रूप से शामिल हैं।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

जनपद में विश्व हिंदू महासंघ के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए यह स्पष्ट है कि संगठन आने वाले समय में सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में एक मजबूत भूमिका निभाएगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article