40.2 C
Lucknow
Sunday, June 21, 2026

ड्यूटी से लौटे होमगार्ड की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचते ही मौत

Must read

हरदोई: जिले के सण्डीला क्षेत्र में तैनात एक होमगार्ड की मंगलवार सुबह ड्यूटी से घर लौटने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, कछौना कोतवाली क्षेत्र के पैरा गांव निवासी 48 वर्षीय कौशलेंद्र सिंह सण्डीला की नवीन गल्ला मंडी में ड्यूटी पर तैनात थे। मंगलवार सुबह ड्यूटी पूरी कर वह अपने घर पहुंचे थे, जहां पहुंचते ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।
परिजन उन्हें तुरंत सीएचसी कछौना लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें 100 बेड अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक के परिवार में पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां हैं। बड़े बेटे की शादी हो चुकी है और वह नौकरी के सिलसिले में बाहर रहते हैं, जबकि छोटा बेटा पढ़ाई कर रहा है। दोनों बेटियों की भी शादी हो चुकी है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर अचानक तबीयत बिगड़ने को कारण माना जा रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं स्थानीय लोग भी इस अचानक हुई मौत से स्तब्ध हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article