39 C
Lucknow
Tuesday, April 28, 2026

मैनपुरी में भीषण सड़क हादसा , भाई-बहन और जीजा को पिकअप ने मारी ठोकर, तीनों की मौके पर मौत

Must read

मैनपुरी: यूपी के मैनपुरी (Mainpuri) में एक भीषण सड़क हादसा (road accident) हुआ है, जहां तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार भाई-बहन और जीजा को अपनी चपेट में ले लिया। इस सड़क हादसे में तीनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा, पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

घटना थाना कोतवाली क्षेत्र के शीतला माता मंदिर के पास उस वक्त घटी, जब भाई-बहन और जीजा बाइक पर सवार होकर अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने ठोकर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि तीनों की मौके पर ही जान चली गई। हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों की पहचान धर्मेंद्र सिंह, पत्नी बेबी और साला संजय सिंह के रूप में हुई है। पुलिस फरार पिकअप चालक की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने बताया है कि, इस हादसे को लेकर शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article