32 C
Lucknow
Sunday, April 26, 2026

यूनियन बैंक का मुनाफा चौथी तिमाही में बढ़ा, एनपीए घटा

Must read

लखनऊ: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में बढ़कर 5316 करोड़ रूपये हो गया है। यूनियन बैंक के निदेशक मण्डल ने 31 मार्च, 2026 को समाप्त तिमाही/वर्ष के लिए बैंक के लेखों का अनुमोदन किया है। बैंक ने रु. 5.00 प्रति इक्विटी शेयर (रु.10 प्रति इक्विटी शेयर के अंकित मूल्य का 50%) के लाभांश की संस्तुति की है। वित्तीय वर्ष 2026 के दौरान बैंक का शुद्ध लाभ 18,697 करोड़ रूपये था जबकि इस दौरान बैंक की ब्याज आय 1,05,992 करोड़ रुपये रही।

बैंक के कुल कारोबार में वर्ष दर वर्ष 5.78% की वृद्धि हुई है, जिसमें सकल अग्रिमों में वर्ष दर वर्ष आधार पर 9.74% की वृद्धि हुई है और कुल जमाराशि में वर्ष दर वर्ष आधार पर 2.72% की वृद्धि हुई है। 31 मार्च, 2026 तक बैंक का कुल कारोबार 23,85,502 करोड़ रूपये है। वैश्विक जमाराशि में वर्ष दर वर्ष 2.72% की वृद्धि हुई है। यूनियन बैंक के रैम क्षेत्र में वर्ष दर वर्ष आधार पर 12.56% की वृद्धि हुई है, जिसमें वर्ष दर वर्ष आधार पर रिटेल में 16.75% की वृद्धि और एमएसएमई अग्रिमों में 18.75% की वृद्धि हुई है। घरेलू अग्रिमों के प्रतिशत के रूप में, रैम अग्रिम 57.49% है।

इस साल 31 मार्च को कुल एनपीए वर्ष दर वर्ष आधार पर 78 बीपीएस की गिरावट के साथ 2.82% रहा तथा शुद्ध एनपीए वर्ष दर वर्ष आधार पर 15 बीपीएस की गिरावट के साथ 0.48% रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article