33 C
Lucknow
Saturday, April 25, 2026

बेटी की शादी से लौटते समय भीषण हादसा एक ही परिवार के तीन समेत पांच की मौत

Must read

 

 

स्कार्पियो-ट्रेलर भिड़ंत से मचा कोहराम

मऊ। बेटी की शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब घर लौट रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित पांच लोगों की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। यह भीषण दुर्घटना शनिवार देर रात दोहरीघाट थाना क्षेत्र के कुसुम्हा बशारतपुर के पास गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर हुई, जहां तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर दूसरी लेन में जाकर ट्रेलर से जा भिड़ी।
जानकारी के अनुसार गोरखपुर जिले के खोराबार थाना क्षेत्र के रानीडीहा निवासी विनय श्रीवास्तव (60) अपनी बेटी की शादी के सिलसिले में झारखंड के रांची गए थे। विवाह संपन्न होने के बाद वह अपनी पत्नी अर्चना श्रीवास्तव (58), इकलौते बेटे कृतार्थ श्रीवास्तव (27) के साथ स्कार्पियो से घर लौट रहे थे। वाहन को बिहार के गया निवासी चालक पुरुषोत्तम (47) चला रहा था, जबकि दूसरा चालक नितीश (46) भी साथ में मौजूद था।
बताया जा रहा है कि रात करीब 2:30 बजे चालक को झपकी आ जाने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कार्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और सभी सवार उसमें फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वाहन को काटकर सुबह पांच बजे सभी शवों को बाहर निकाला।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के गांव में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। खुशियों से भरा घर चंद घंटों में ही मातम में बदल गया, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article