33 C
Lucknow
Saturday, April 25, 2026

नवागत सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी ने संभाला कार्यभार, बोले—विकास योजनाओं को देंगे रफ्तार

Must read

 

शाहजहांपुर। जनपद को नया मुख्य विकास अधिकारी मिल गया है। शनिवार को उत्कर्ष द्विवेदी ने विकास भवन पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। उत्कर्ष द्विवेदी इससे पहले सोनभद्र में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात रहे हैं। वहां उनके कार्यकाल के दौरान प्रशासनिक कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका को सराहा गया। उनके अनुभव को देखते हुए शासन ने उन्हें शाहजहांपुर जैसे महत्वपूर्ण जनपद की जिम्मेदारी सौंपी है। गौरतलब है कि पूर्व सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह का तबादला बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष (वीसी) पद पर हो जाने के बाद यह पद रिक्त चल रहा था। कार्यभार संभालने के बाद नवागत सीडीओ ने स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप विकास योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के पहुंच सके।उन्होंने यह भी दोहराया कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article