33 C
Lucknow
Saturday, April 25, 2026

मल्लावां में पीएम कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज, डीएम ने की समीक्षा बैठक

Must read

 

शाहजहांपुर। जनपद हरदोई के मल्लावां में 29 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर शाहजहांपुर प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में कार्यक्रम में शामिल होने वाले लाभार्थियों की सहभागिता और व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
डीएम ने विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों की संख्या सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी कर ली जाएं। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यक्रम में जाने वाले किसी भी लाभार्थी को असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। परिवहन और सुरक्षा व्यवस्था पर जोर देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सभी बसें 29 अप्रैल को सुबह 5:30 बजे निर्धारित समय पर रवाना हों। साथ ही लाभार्थियों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, परियोजना निदेशक अवधेशराम और जिला विकास अधिकारी ऋषि पाल सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article