शाहजहांपुर। अल्हागंज थाना क्षेत्र के ग्राम कुंदौली में सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद का मामला सामने आया था। पीड़ित अरविन्द कुमार ने उपजिलाधिकारी और थाना दिवस में शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया था कि गांव के कुछ दबंग लोग रास्ते पर चारपाई डालकर बैठते हैं और जानवर बांध देते हैं, जिससे आवागमन में बाधा उत्पन्न होती है।
थाना अल्हागंज पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और पाया कि रास्ते पर सरकारी खड़ंजा बना हुआ है, लेकिन कुछ लोग वहां अतिक्रमण कर रहे थे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर विवाद शांत कराया और सख्त चेतावनी दी कि भविष्य में कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण करता पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


