35 C
Lucknow
Saturday, April 25, 2026

नेपाल के पिउठान में हुए सड़क हादसे में 2 की मौत, 19 घायल, CM योगी ने 2 लाख रुपये प्रति परिवार राशि देने की घोषणा

Must read

पिउठान: नेपाल (Nepal) के पिउठान (Piuthan) जिले में कल रात हुए एक सड़क हादसे में एक महिला और एक बच्चे समेत कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए। घायलों में चालक और यात्री भी शामिल हैं, जिनमें से कई उत्तर प्रदेश-नेपाल सीमावर्ती इलाकों के निवासी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिवारों को 2 लाख रुपये प्रति परिवार की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

नेपाल के पिउठान जिले में सड़क हादसे में चालक सहित 21 लोग घायल हुए, जिसमें एक 35 साल की महिला और एक 6 साल की बच्ची की मौत हो गई। हालांकि बाकी 19 घायलों का इलाज बुटवल अस्पताल में जारी है।

नेपाल के पिउठान जिले में हुए हादसे में चालक समेत कुल 21लोग घायल हुए हैं। इसमें एक महिला व एक बच्ची की मौत हुई है, जबकि बाकी 19 लोग घायल हो गए। मृतिका की पहचान 35 साल की निर्मला और 6 साल की काव्या के रूप में हुई है, सभी घायलों को बुटवल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घायलों में संगीता, रामउदय, लक्ष्मी, मनसा, पूजा, आलोक, शेषनाथ, प्रीति, शिवांश, कृतकी, स्नेहलता, करन, मीरा, नरेश, अंकित, अरविंद, संध्या, आयुष और दुर्गा शामिल हैं।

महाराजगंज के डीएम संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि यह दुर्घटना तब हुई जब एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। उन्होंने नेपाल के रूपन्देही जिले के मुख्य जिला अधिकारी से बात की, जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए बुटवल के लुम्बिनी सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा तत्काल मुख्य जिला अधिकारी रूपनदेही से बात कर घायलों को लुंबिनी सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। राहत व बचाव कार्य के लिए एसडीएम नौतनवा नवीन प्रसाद को मौके पर भेजा गया है और एडीएम (एफ/आर) सोनौली में कैंप कर नेपाली प्रशासन के साथ समन्वय सुनिश्चित कर रहे हैं।

जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज के मेडिकल टीम को हाई अलर्ट पर रखने के साथ घायलों के लिए बेड आरक्षित कर दिया गया है। नेपाल प्रशासन द्वारा भी सभी जरूरी सहयोग प्रदान किया जा रहा है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा लगातार नेपाल प्रशासन के साथ संवाद किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों के लिए ₹ 2-2 लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। घायलों और मृतकों के परिजनों को नेपाल ले जाने हेतु सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं, ताकि उन्हें किसी प्रकार का असुविधा ना हो, जिलाधिकारी महोदय ने घायलों और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

 

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article