लखनऊ: राजधानी लखनऊ (Lucknow) के एक होटल (hotel) में स्कूल के प्रधानाध्यापक जितेंद्र गोयल ने आत्महत्या कर ली। जगदीशपुरा क्षेत्र के अवधपुरी बोदला निवासी 35 वर्षीय जितेंद्र गोयल बहराइच में बेसिक शिक्षा विभाग में प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे। उनकी 32 वर्षीय पत्नी पूजा सिंघल श्रावस्ती में सहायक अध्यापक पद पर तैनात थीं। घटना से लगभग आठ दिन पहले, गृह कलह के बाद वह अपने मायके लौट आई थीं।
22 अप्रैल को उन्होंने कथित तौर पर अपने ससुराल में आत्महत्या कर ली। हालांकि, उनके परिवार ने उनके ससुराल वालों पर दहेज से संबंधित हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। एसीपी लोहमंडी गौरव सिंह के अनुसार, दंपति साथ रह रहे थे। पुलिस ने बताया कि पूजा 18 अप्रैल को अपने मायके गई थीं और 20 अप्रैल को अपने ससुराल लौट आई थीं, जिसके बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली।
पत्नी की मृत्यु और कानूनी कार्यवाही के बाद, जितेंद्र गोयल का नाम भी एफआईआर में शामिल किया गया। पुलिस को संदेह है कि पत्नी की मृत्यु के बाद वह अत्यधिक तनाव में थे और संभवतः इसी कारण उन्होंने यह चरम कदम उठाया। दंपति का एक पांच वर्षीय बेटा है। पत्नी की मृत से अवसाद में आए पति जितेंद्र गोयल ने गुरुवार को लखनऊ के चारबाग क्षेत्र स्थित मयूर होटल में आत्महत्या कर ली थी। पति की मृत्यु के बाद पति द्वारा आत्महत्या किए जाने की खबर जैसे ही लखनऊ पुलिस से स्वजन को मिली घर में कोहराम मच गया। आनन-फानन में स्वजन लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
लखनऊ के नाका इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा ने बताया कि जितेंद्र गुरुवार सुबह करीब नौ बजे होटल में ठहरे हुए थे। कुछ देर बाद उनका शव कमरे में पंखे से लटका मिला। होटल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके की जांच की। दंपती अपने पीछे एक बेटे को छोड़ गए हैं। शुक्रवार को युवक का शव आगरा स्थित घर पहुंचा। दंपती ने आत्महत्या क्यों की इसकी जानकारी देने से स्वजन बचते रहे। इंस्पेक्टर जगदीशपुरा प्रदीप कुमार ने बताया कि दंपती ने आत्महत्या क्यों कि इसकी जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में गृहकलह की बाद सामने आई है।


