34 C
Lucknow
Thursday, April 23, 2026

यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी, सीएम योगी ने छात्रों को दी बधाई, उज्जवल भविष्य की कामना

Must read

लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड (UP Board) की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। सीएम योगी ने कहा कि सभी विद्यार्थी भविष्य में भी इसी लगन, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा के साथ सफलता के नित नए आयाम स्थापित करें, माँ सरस्वती से यही प्रार्थना है।

सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह सफलता आपके अथक परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। आप सभी विद्यार्थी भविष्य में भी इसी लगन, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा के साथ सफलता के नित नए आयाम स्थापित करें, माँ सरस्वती से यही प्रार्थना है।

बता दें कि यूपी बोर्ड ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम यूपी बोर्ड मुख्यालय, प्रयागराज से सभापति डॉ. महेंद्र देव और सचिव भगवती सिंह ने संयुक्त रूप से जारी किया। इस बार करीब 50 लाख से अधिक परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म हुआ और बोर्ड ने पिछले साल 25 अप्रैल की तुलना में दो दिन पहले नतीजे घोषित किया गया है।

हाईस्कूल में 90.42 फीसदी और इंटरमीडिएट में 80.38 फीसदी परीक्षार्थी सफल रहे, जबकि लड़कियों ने दोनों वर्गों में लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। हाईस्कूल में कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा ने 97.83 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया, जबकि इंटरमीडिएट में शिखा वर्मा 97.60 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश टॉपर रहीं।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article