41 C
Lucknow
Thursday, April 23, 2026

UP Board Result 2026: 10वीं,12वीं की परीक्षा का परिणाम घोषित, देखें अपना रिजल्ट

Must read

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) ने आज, 23 अप्रैल 2026 को, वर्ष 2026 की हाईस्कूल (10वीं) और इण्टरमीडिएट (12वीं) परीक्षाओं के परिणाम एक साथ जारी कर दिए हैं। UP Board 10वीं रिजल्ट 90.42 प्रतिशत रहा जबकि यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 80.38 प्रतिशत रहा। परीक्षार्थी माध्यमिक शिक्षा परिषद् प्रयागराज की वेबसाइट या फिर upmsp.edu.in ,results.digilocker.gov.in और upresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते है।

परिषद के सचिव भगवती सिंह ने शाम चार बजे प्रयागराज स्थित मुख्यालय से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजों की घोषणा की। इस घोषणा के साथ ही, यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में शामिल हुए 53 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार समाप्त हो गया है, और उनके भविष्य का निर्धारण हो गया है।

इंटरमीडिएट (12वीं) कक्षा की परीक्षा में सीतापुर की शिखा वर्मा ने 97.60% अंक प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया है। यह उपलब्धि न केवल शिखा के लिए बल्कि उनके परिवार और विद्यालय के लिए भी गौरव का क्षण है। टॉपरों की सूची में शामिल अन्य छात्रों के नामों और उनके अंकों का विवरण जल्द ही आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध कराया जाएगा।

UP Board Result 2026 Out: यूपी बोर्ड 12वीं की टॉपर लिस्ट

रैंक नाम प्रतिशत जिला
1 शिखा वर्मा 97.60% सीतापुर
2 नंदिनी गुप्ता 97.20% बरेली
2 श्रेया वर्मा 97.50% बाराबंकी
3 सुरभि यादव 97.00% बरेली
3 पूजा पाल 97.33% बाराबंकी

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट (UP Board Result 2026)

UP Board की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं.

होमपेज पर “Result” टैब पर क्लिक करें।

10वीं या 12वीं के विकल्प पर क्लिक करें।
फिर लाॅगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
सब्मिट पर क्लिक करें।
फिर डाउनलोड कर लें।

कितने परीक्षार्थी हुए थे शामिल?

10वीं- 27.32 लाख परीक्षार्थी

12वीं- 27.05 लाख परीक्षार्थी

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article