29 C
Lucknow
Wednesday, April 22, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर ईओ ने किया वृक्षारोपण

Must read

 

कार्यक्रम का उद्देश्य ‘वेस्ट टू वंडर’ पार्क में पौधरोपण,आईईसी का सक्रिय सहयोग,पर्यावरण बचाओ – जीवन बचाओ का संदेश ।।

जलालाबाद/ बुधवार को ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ के शुभ अवसर पर कार्यालय नगर पालिका परिषद, जलालाबाद शाहजहांपुर में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक और सराहनीय कदम उठाया गया… इस दौरान अधिशासी अधिकारी एच.एन.उपाध्याय एवं लिपिक अवधेश सिंह ने समस्त कार्यालय स्टाफ के साथ मिलकर पालिका कार्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण किया…!!

नगर के ‘वेस्ट टू वंडर’ पार्क में और आईईसी के सहयोग से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया…इस पहल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरा-भरा और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना है…पेड़ों की हरियाली ही हमारी पृथ्वी का असली श्रृंगार है…इस दौरान अधिशाषी अधिकारी एच.एन.उपाध्याय ने कहा हम सब मिलकर संकल्प लें कि न केवल पौधे लगाएंगे,बल्कि उनकी देखभाल का भी जिम्मा उठाएंगे ।।
इस दौरान कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी एच.एन.उपाध्याय कार्यालय लिपिक अवधेश सिंह,नितिन शर्मा,सुशील गुप्ता,अनबार,फरहत जहां,रीना कुशवाहा एवं सत्यम तिवारी,सुधीर प्रताप सिंह,नीतेश कटियार,सत्यम सिंह,कार्तिक, मोहम्मद कैफ,अमित वाल्मिकी,अमित साना आदि लोग उपस्थित रहे ।।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article