29 C
Lucknow
Wednesday, April 22, 2026

जलालाबाद विधानसभा 132: शरद वीर बनाम ज्योत्स्ना कश्यप, टिकट की दौड़ में मुकाबला तेज

Must read

 

शाहजहांपुर। जनपद की जलालाबाद विधानसभा सीट (132) पर आगामी चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज होती जा रही है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) और समाजवादी पार्टी (SP) दोनों ही दलों में टिकट को लेकर दावेदारों की चर्चा जोर पकड़ रही है।

पूर्व विधायक शरद वीर सिंह, जो वर्ष 2017 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे, 2022 चुनाव से पहले टिकट कटने के बाद पार्टी से नाराज हो गए थे।

इसके बाद उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। मौजूदा समय में भाजपा से उन्हें मजबूत दावेदार माना जा रहा है और संगठन में उनकी सक्रियता भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी से ज्योत्स्ना कश्यप का नाम प्रमुखता से उभरकर सामने आ रहा है। 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में जलालाबाद क्षेत्र में उनके अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए पार्टी नेतृत्व उन पर भरोसा जता सकता है। कार्यकर्ताओं के बीच भी उनकी पकड़ मजबूत बताई जा रही है।

हालांकि, इन दोनों नामों के अलावा भी कई अन्य संभावित प्रत्याशी मैदान में अपनी दावेदारी जता रहे हैं और खुद को जमीनी नेता साबित करने में जुटे हुए हैं। लेकिन क्षेत्र की जनता अब पहले से ज्यादा जागरूक नजर आ रही है।

चुनावी मौसम में किए जाने वाले वादों और हाथ जोड़कर वोट मांगने की राजनीति को मतदाता भली-भांति समझने लगे हैं।

अब देखना दिलचस्प होगा कि प्रमुख दल किस चेहरे पर दांव खेलते हैं और जलालाबाद की जनता किसे अपना प्रतिनिधि चुनती है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article