32.3 C
Lucknow
Friday, July 31, 2026

सीमांकन के बाद लगाए गए खम्भों को दबंगों ने उखाड़ कर फेंक दिया, विरोध करने पर राजस्व टीम की गाड़ियां तोड़ने व जान से मारने की धमकी

Must read

कंपिल: सीमांकन के बाद लगाए गए खम्भों को दबंगों ने उखाड़ कर फेंक दिया। विरोध करने पर राजस्व टीम की गाड़ियां तोड़ने व जान से मारने की धमकी भी दी। लेखपाल की तहरीर पर छब्बीस आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्षेत्रीय लेखपाल विवेक सिंह ने दी तहरीर में बताया कि 19 जून 2026 को पड़ोसी जनपद बदायूं की तहसील दातागंज व कायमगंज तहसीलों की संयुक्त राजस्व टीम ने सीमांकन कर गांव बड़ार व अन्य गांव की सीमाओं के लिए खंभे लगाए गए। जिसके बाद 15 जुलाई को पुलिस बल की मौजूदगी में सीमा स्तंभ स्थापित कराया गया था। आरोप है कि ग्राम दल नगला निवासी वीर सिंह , प्रमोद , राजपाल , महेश , सुरेश, देवेंद्र , रवेंद्र, अवनीश ,मुकेश, आदेश, क्षत्रपाल, वीरेंद्र , रामवीर , भूरे, श्रीकृष्ण , रामपाल, राजेंद्र , दलवीर , सूरजपाल, उमेंद्र , ओमकार , पेशकार , रामसिंह, विजय , छविराम व श्यामवीर निवासी दल नगला के किसानों ने सीमा स्तंभ उखाड़ दिया। सरकारी कार्य में बाधा डाली, वाहनों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शुक्रवार सुबह तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी नितिन कुमार ने बताया मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article