39 C
Lucknow
Wednesday, April 22, 2026

जौनपुर में सड़क हादसा, ट्रक ने बाइक को मारी ठोकर, पिता-पुत्र की मौके पर मौत

Must read

जौनपुर: यूपी के जौनपुर (Jaunpur) में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा (Road accident) हुआ है। जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया। घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीरों के बीच हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा।

घटना केराकत कोतवाली क्षेत्र के देवाकलपुर गांव के पास उस वक्त घटी, जब रामकेश अपने सात वर्षीय पुत्र आफ़त के साथ अपने ससुराल चेवार से घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही देवाकलपुर गांव के पास पहुंचे तभी जौनपुर से केराकत की तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने विपरीत साइड से आकर बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि मौके पर ही पिता पुत्र की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय और मुफ्तीगंज चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के दौरान भाग रहे ट्रक चालक को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया और उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन में जुटी। पुलिस शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article