29 C
Lucknow
Tuesday, April 21, 2026

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में अकेली थी परवीन; जांच में जुटी पुलिस

Must read

नवाबगंज, फर्रुखाबाद।
थाना क्षेत्र नवाबगंज के नया गनीपुर मोहल्ले में मंगलवार सुबह एक 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के समय महिला घर में अकेली थी, जिससे मामला और भी संदिग्ध माना जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका परवीन (30) पत्नी मुकीम की मौत मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे हुई। घटना के समय उसका पति मुकीम रोज की तरह फेरी लगाने गया हुआ था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी काम पर बाहर थे और बच्चे स्कूल गए हुए थे।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। कुछ ही देर में फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।
सूचना मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए, जिससे माहौल और गमगीन हो गया। परवीन की शादी वर्ष 2015 में हुई थी और उसके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। मां की असामयिक मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं परिवार में मातम पसरा हुआ है।
उपनिरीक्षक गीतम सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि महिला की मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा, जिसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article