36 C
Lucknow
Wednesday, May 20, 2026

खड़े डंपर से टकराई स्कॉर्पियो, एक की मौत, आठ घायल; शादी से लौट रहा था परिवार

Must read

नवाबगंज, फर्रुखाबाद।
थाना क्षेत्र नवाबगंज के करनपुर गांव के पास सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब शादी समारोह से लौट रही एक स्कॉर्पियो सड़क पर खड़े खराब डंपर से टकरा गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 1 बजे मोहम्मदाबाद से नवाबगंज की ओर जा रही स्कॉर्पियो करनपुर-पुठरी स्थित सूर्यांश पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े एक खराब डंपर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में शुकल्लापुर गांव निवासी सुखनंदन लाल अवस्थी (55), प्रशांत अवस्थी (30), चंद्र मोहन मिश्रा (50), लव (15), तनु शुक्ला (23), मोहन अवस्थी (30), पंकज अवस्थी (55), बिंदु (50) सहित एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल भिजवाया गया।
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सुखनंदन लाल अवस्थी और बिंदु की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में बिंदु ने दम तोड़ दिया। वहीं घायल लव (15) की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बरेली भेजा गया है।
घटना की जानकारी देते हुए बबना चौकी इंचार्ज अभिलाख ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी और तत्काल राहत कार्य शुरू किया गया। प्रथम दृष्टया हादसे का कारण सड़क पर खराब खड़ा डंपर माना जा रहा है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारु कराया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article