शाहजहांपुर। हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर कोतवाली में तैनात एक सिपाही पर अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। संगठन के जिला अध्यक्ष दीपक त्रिपाठी के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा। संगठन का आरोप है कि कोतवाली में तैनात सिपाही हेमंत कुमार ने पीड़ित आशुतोष कुमार के साथ अभद्रता की और मारपीट भी की। साथ ही उस पर दबाव बनाकर जबरन हस्ताक्षर कराए गए। कार्यकर्ताओं का कहना है कि मामले में अब तक कोई निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई है। हिंदू युवा वाहिनी ने आरोपी सिपाही के निलंबन और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन सड़क पर उतरकर चक्का जाम करेगा। इस दौरान शांतनु वेश, श्री मिश्र, परदेशी नन्हे, नीरज वर्मा, कार्तिकेय समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


