40 C
Lucknow
Tuesday, April 21, 2026

केदारनाथ में मोबाइल पर पूरी तरह प्रतिबंध: रील्स-वीडियो पर रोक, उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई का ऐलान

Must read

रुद्रप्रयाग। आस्था के सबसे बड़े केंद्रों में शामिल केदारनाथ मंदिर में अब अनुशासन और पवित्रता को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। मंदिर प्रशासन ने मंदिर परिसर के अंदर मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध लागू कर दिया है।
मंदिर समिति के सदस्य विनीत पोस्ती ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय बढ़ती भीड़, अव्यवस्था और सोशल मीडिया के लिए बनाए जा रहे वीडियो-रील्स की वजह से लिया गया है। लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि श्रद्धालु दर्शन की बजाय मोबाइल पर व्यस्त हो रहे हैं, जिससे लाइन व्यवस्था और सुरक्षा पर असर पड़ रहा था।
नए नियमों के तहत अब मंदिर के अंदर मोबाइल ले जाना, फोटो या वीडियो बनाना और किसी भी प्रकार की रील रिकॉर्ड करना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सूत्रों के मुताबिक, हाल के दिनों में धाम के अंदर कई ऐसे वीडियो वायरल हुए थे, जिनमें श्रद्धालु पूजा-अर्चना के दौरान रील्स बनाते नजर आए। इससे न सिर्फ धार्मिक मर्यादा पर सवाल उठे, बल्कि अन्य श्रद्धालुओं को भी असुविधा हुई।
प्रशासन का कहना है कि यह कदम सिर्फ नियंत्रण के लिए नहीं बल्कि “भक्ति और शांति के माहौल” को बनाए रखने के लिए जरूरी था। आने वाले यात्रा सीजन में भीड़ और बढ़ने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है।
धार्मिक स्थलों पर बढ़ते “सोशल मीडिया कल्चर” को लेकर यह फैसला एक कड़ा संदेश माना जा रहा है। सवाल अब यह है कि क्या देश के अन्य प्रमुख मंदिरों में भी इसी तरह के प्रतिबंध लागू होंगे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article