35 C
Lucknow
Monday, April 20, 2026

लाखों के जेवरात व नगदी सहित दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की वारदात का खुलासा

Must read

फर्रुखाबाद।
कायमगंज कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नगदी चोरी करने वाले दो शातिर युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के पटवन गली मोहल्ला निवासी बृजेश कुमार शर्मा ने अपने घर में हुई चोरी की घटना को लेकर तहरीर दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
विवेचना के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर सौरभ गंगवार पुत्र अनुज गंगवार और कार्तिक गंगवार पुत्र अजय गंगवार, दोनों निवासी पटवन गली कायमगंज, के नाम सामने आए। इसके बाद कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वे चोरी की गई ज्वेलरी को बेचने के लिए जा रहे थे।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि बृजेश कुमार शर्मा घर से बाहर जा रहे हैं। इसी का फायदा उठाते हुए उन्होंने सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी के बाद दोनों ने सामान को आपस में बांट लिया था।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये के जेवरात के साथ-साथ 35 हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article