फर्रुखाबाद।
जनपद के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में युवती के साथ छेड़छाड़ और विरोध करने पर उसके परिजनों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम दरियांव नगरिया निवासी प्रिन्स कुमार यादव पुत्र रनवीर सिंह पर आरोप है कि उसने वादिनी के साथ छेड़छाड़ की। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके भाई और भाभी के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।
युवती से छेड़छाड़ व विरोध पर मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज


