34 C
Lucknow
Sunday, April 19, 2026

परशुराम जन्मोत्सव पर परशुरामपुरी पहुंचे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष, मंदिर में टेका मत्था

Must read

 

शाहजहांपुर/जलालाबाद। परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय रविवार को परशुरामपुरी (जलालाबाद) पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाबा परशुराम मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मत्था टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय लोगों की भीड़ जुटी रही। प्रदेशाध्यक्ष के आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
हालांकि स्थानीय स्तर पर इस कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक चर्चाएं भी तेज रहीं। कुछ लोगों ने इसे आगामी चुनावों के मद्देनजर राजनीतिक सक्रियता से जोड़कर देखा। वहीं हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते विपक्षी दलों के तेवर भी आक्रामक नजर आ रहे हैं। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, रामजी अवस्थी, गौरव त्रिपाठी, तनवीर सफद्दर, फर्मान खान, पूनम पांडे सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article