नई दिल्ली: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) को जाम (traffic jams) से राहत दिलाने के लिए रेखा गुप्ता सरकार (Rekha Gupta Government) ताबड़तोड़ फैसले ले रही है। इसी क्रम में जाम से कराहते साउथ दिल्ली की ट्रैफिक व्यस्था को सुदृढ करने में भी सरकार जुट गई है। साउथ दिल्ली को जाम से राहत दिलाने के लिए कालकाजी फ्लाईओवर से महरौली-बदरपुर रोड को जोड़ने वाले मां आनंदमयी मार्ग पर जल्द ही नया फ्लाईओवर बनने जा रहा है। 6 लेन के पुल के बनने से ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा सुधार होने की उम्मीद है।
हाल ही में किए गए ट्रैफिक सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। कालकाजी फ्लाईओवर से महरौली-बदरपुर रोड टी-जंक्शन मां आनंदमयी रोड पर फ्लाईओवर बनने से 12 ट्रैफिक सिग्नल पूरी तरह से फ्री हो जाएंगे। इस रोड पर ट्रैफिक के ताजे आकलन के दौरान यह बात सामने आई है कि 5.5 किमी स्ट्रेच में हर घंटे 10 हजार से अधिक गाड़ियां गुजरती है, जो सामान्य ट्रैफिक की तुलना में कई गुना ज्यादा है। इसके चलते मां आनंदमयी रोड पर दशकों से जाम की समस्या गंभीर है।
मां आनंदमयी रोड एक तरफ कालकाजी फ्लाईओवर और दूसरी तरफ महरौली-बदरपुर रोड को कनेक्ट करती है। रोड की कुल लंबाई करीब 5.5 किमी है। इस रोड स्ट्रेच के बीच ही ओखला इंडस्ट्रियल एरिया भी है। कई रेजिडेंशल कॉलोनियां भी है जिसके चलते इस रोड पर ट्रैफिक लोड काफी बढ़ गया था। जिसके चलते मां आनंदमयी रोड को जाम फ्री करने के मिनट लिए यहां पर 6 लेन चौड़ा, 2.4 किमी लंबा बाले फ्लाईओवर निर्माण कराने का प्लान बनाया गया है। बताया जा रहा है कि इस पर जल्द से जल्द काम शुरू करने की कोशिश की जा रही है।
मां आनंदमयी मार्ग एक अहम कनेक्टिंग रोड है, जो कालकाजी फ्लाईओवर को सीधे महरौली-बदरपुर रोड से जोड़ती है। इस रास्ते के बीच में ओखला इंडस्ट्रियल एरिया पड़ता है और आसपास कई रिहायशी कॉलोनियां भी हैं। ऑफिस टाइम में यहां ट्रैफिक का दबाव और बढ़ जाता है, जिससे जाम की समस्या और गंभीर हो जाती है।
माना जा रहा है कि फ्लाईओवर बनने के बाद इस पूरे मार्ग पर ट्रैफिक का बहाव काफी स्मूद हो जाएगा। ट्रैफिक स्टडी में कुल 12 ऐसे सिग्नल चिन्हित किए गए हैं जहां सबसे ज्यादा जाम लगता है. इनमें क्राउन प्लाजा और ओखला फेज-2 के अलावा महाराजा अग्रसेन मार्ग, बाबा फतेह सिंह मार्ग और रेलवे कॉलोनी रोड के टी-जंक्शन शामिल हैं। इन जगहों पर रोजाना वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।


