32 C
Lucknow
Saturday, April 18, 2026

तहसील स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में रह गए औपचारिक, समस्याओं का नहीं हो रहा गुणवत्ता पूर्ण समाधान

Must read

 

मिर्जापुर (शाहजहांपुर) कलान तहसील में एसडीएम अभिषेक प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण समाधान नहीं होने से फरियादियों का मोहभंग हो गया है। जिससे कुल 20 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज करवाईं। मौके पर एक भी समस्या/शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका।
तहसील कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 20 फरियादियों ने एसडीएम के समक्ष अपनी समस्याएं समाधान के लिए प्रस्तुत की। जिनमें राजस्व व राजस्व और पुलिस की संयुक्त छेह-छेह,चकबंदी और पुलिस संबंधी दो-दो तथा चार अन्य शिकायतें/समस्याएं रहीं। किसी भी समस्या का मौके पर समाधान नहीं हो सका। एसडीएम अभिषेक प्रताप सिंह ने सभी शिकायतों को गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने के निर्देश के साथ संबंधित विभाग के कर्मचारियों को हस्तांतरित कर दी।
समाधान दिवस में मिर्जापुर कस्बे के मोहल्ला कुतुलूपुर निवासी विवेक ने एसडीएम को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि बीती चार मार्च को रात्रि नौ बजे पड़ोसी पिंकू,अमित व विक्की शराब के नशे में उसके घर में घुस आए और मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की सूचना मिर्ज़ापुर थाने में दिए जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पीड़ित का आरोप है कि उसने सीओ जलालाबाद और पिछले तहसील समाधान दिवस में भी शिकायती प्रार्थना पत्र दिए। किंतु पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की।
इसी तरह कलान थाना क्षेत्र के ग्राम सियुढ़ी निवासी सत्येंद्र सिंह ने समाधान दिवस में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसके घर के सामने आम रास्ते पर गांव के दबंगों ने गड्ढा खोदकर आवागमन रोक दिया है। कलान थाने में शिकायत करने के बाद भी उसकी समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
तहसील स्तर के सम्पूर्ण समाधान दिवस में समस्याओं का समाधान नहीं होने से जहां फरियादियों का विश्वास खत्म हो गया है,वहीं तहसील स्तरीय अधिकारियों के भी समाधान दिवसों में उपस्थित रहने में रुचि नहीं रह गई है। जिससे सम्पूर्ण समाधान दिवस खानापूर्ति से अधिक नहीं रह गए हैं।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में नायब तहसीलदार सगीर अहमद,बीडीओ कलान/मिर्ज़ापुर रवि कुमार,जेई लघु सिंचाई अरविंद राजपूत,पूर्ति निरीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह व कलान,परौर मिर्ज़ापुर के थानों के उपनिरीक्षक मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article