नई दिल्ली: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल से जुड़ा संशोधन विधेयक गिरने के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) देश को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश की सभी महिलाओं से माफी मांगी और विपक्षी दलों पर “स्वार्थी राजनीति” के कारण भारत की महिलाओं को सशक्त बनाने की लड़ाई में बाधा डालने का आरोप लगाया। पीएम मोदी लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक (Women’s Reservation Bill) के गिरने को लेकर विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया है। इससे पहले तमिलनाडु में थोड़ी देर पहले इस बिल के पारित न होने का जिम्मेदार उन्होंने विपक्ष को ठहराया था।
लोकसभा में महिला आरक्षण लागू करने वाले विधेयक के खारिज होने के बाद प्रधानमंत्री ने कहा, भारत की महिलाओं ने देखा कि कैसे कांग्रेस, टीएमसी और डीएमके जैसी पार्टियों ने हमारी महिला शक्ति के खिलाफ अपनी स्वार्थी राजनीति का जश्न मनाया। विपक्ष ने महिला आरक्षण का विरोध करके पाप किया है और उन्हें इसका दंड अवश्य मिलेगा।
इस महत्वपूर्ण विधेयक को पारित करने के लिए दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता थी, लेकिन सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन बहुमत हासिल नहीं कर सका। शुक्रवार रात लोकसभा में विधेयक पर मतदान के दौरान, 298 सदस्यों ने इसके समर्थन में मतदान किया, जबकि 230 सांसदों ने इसके विरोध में मतदान किया। मतदान करने वाले 528 सदस्यों में से, विधेयक को दो-तिहाई बहुमत के लिए 352 वोटों की आवश्यकता थी।
प्रधानमंत्री ने संविधान निर्माताओं की भावनाओं का अनादर करने के लिए विपक्ष की आलोचना की। उन्होंने कहा, वे यह भूल रहे हैं कि 21वीं सदी की महिलाएं देश में हो रहे हर घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रही हैं। वे इरादों को भांप सकती हैं और सच्चाई को स्पष्ट रूप से समझ सकती हैं। मोदी ने कहा- इसलिए, महिला आरक्षण का विरोध करने में विपक्ष द्वारा किया गया पाप निश्चित रूप से दंडित होगा।
इन दलों ने संविधान निर्माताओं की भावनाओं का भी अपमान किया है, और वे जनता द्वारा दी जाने वाली सजा से बच नहीं पाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि सदन में पेश किया गया महिला आरक्षण विधेयक किसी से कुछ छीनने के बारे में नहीं है, बल्कि सभी को कुछ देने के बारे में है।
प्रधानमंत्री ने कहा, “ये संसद में सभी राज्यों को अधिक शक्ति और समान अनुपात में शक्ति बढ़ाने की कोशिश थी। राज्य छोटा हो, बड़ा हो, दक्षिण का हो, भारत का हो, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने इस प्रयास की भ्रूण हत्या कर दी है। कांग्रेस, DMK, TMC जैसे दल इस के अपराधी है। ये देश की नारी शक्ति के अपराधी है। कांग्रेस महिला आरक्षण के विषय से ही नफरत करती है, उसने हमेशा से षडयंत्र किए हैं।”
पीएम मोदी ने कहा कि देश की नारी जब अपने क्षेत्र में इन नेताओं को देखेगी तो याद रखेगी कि इन्हीं लोगों ने महिला आरक्षण को संसद में रोकने का काम किया जिन दलों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध किया उनसे मैं दो टूक कहूंगा- ये लोग नारी शक्ति को फॉर ग्राटेंड ले रहे हैं। यह लोग भूल रहे हैं कि 21 सदी की नारी देश की हर घटना पर नजर रख रही हैं। वो उनकी मंशा भाप रही हैं और सच्चाई भी भली-भांति जान चुकी हैं। इसलिए महिला आरक्षण विरोध करके, जो पाप विपक्ष ने किया है। इसलिए उन्हें सजा जरूर मिलेगी। इन दलों ने संविधान निर्माताओं की भावनाओं का भी अपमान किया है और जनता द्वारा इसकी सजा से बच नहीं पाएंगे।
उन्होंने कहा कि जब नारी शक्ति का प्रस्ताव गिरा तो कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी और समाजवादी पार्टी जैसी परिवारवादी पार्टियां खुशी से तालियां बजा रही थीं। महिलाओं से उनके अधिकार छीनकर ये लोग मेजे थपथपा रहे थे। उन्होंने जो किया, वो केवल टेबल पर थाप नहीं थी, वो नारी के स्वाभिमान पर उनके आत्मसम्मान पर चोट थी। उन्होंने कहा कि नारी सब भूल जाती है, लेकिन अपना अपमान कभी नहीं भूलती है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं देश की नारी शक्ति को विश्वास दिलाता हुआ कि इसके विरोध में आने वाली हर रुकावट को खत्म करके रहेंगे। कल हमारे पास संख्या बल नहीं था, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि हम हार गए हैं। हमारा आत्मबल अजेय है। हमारे पास आगे भी और मौके आएंगे।
बता दें कि, महिला आरक्षण से जुड़ा 131वां संविधान संशोधन बिल पारित कराने के लिए लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत की जरूरत थी। लोकसभा में इस बिल पर कुल 528 वोट पड़े, बिल को पारित कराने के लिए सरकार को 352 वोट की जरूरत थी, लेकिन इसके पक्ष में 298 वोट ही पड़े। ऐसे में 54 वोटों के अभाव से ये बिल गिर गया था। इसे लेकर ही पीएम मोदी विपक्षी दलों पर जमकर बरस रहे हैं।
https://x.com/narendramodi/status/2045517805915713592?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2045517805915713592%7Ctwgr%5E44a5ca2af88a8643d83bfa927b2b117153d54e05%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Flalluram.com%2Fpm-modi-begins-his-address-to-the-nation-saying-the-flight-of-women-power-has-been-stopped%2F


