28 C
Lucknow
Friday, April 17, 2026

हाईवे हादसे में घायल महिला की मौत, बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Must read

 

औरैया। जनपद के कोतवाली क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो जाने के मामले में पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है, वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के गांव धीरजपुर निवासी रमेश चंद्र की पत्नी सरोज देवी (55) बीते 10 अप्रैल को अपने खेत पर गेहूं की कटाई के लिए जा रही थीं। जैसे ही वह नेशनल हाईवे पर स्थित बसंत पेट्रोल पंप के पास पहुंचीं, तभी इटावा की ओर से तेज गति से आ रहे बाइक सवार युवक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सरोज देवी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं।
घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। कई दिनों तक इलाज चलने के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका और अंततः उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के पति रमेश चंद्र ने घटना को लेकर पुलिस में तहरीर दी, जिसके आधार पर कोतवाली पुलिस ने जालौन जिले के गांव कुरावली निवासी कार्तिकेय उर्फ राम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article