32 C
Lucknow
Friday, April 17, 2026

नई मतदाता सूची में सपा ने बतायीं बड़ी गड़बड़ी, सौंपा ज्ञापन

Must read

फर्रुखाबाद। एस आई आर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद प्रकाशित हुई नई मतदाता सूची पर समाजवादी पार्टी ने गंभीर आरोप लगाए हैं।पार्टी जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने जिला निर्वाचन अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा।
सौंपे ज्ञापन में जिलाध्यक्ष की तरफ से आरोप लगाया गया कि अनेक पात्र एवं जीवित मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं, कई क्षेत्रों में अपात्र एवं बाहरी लोगों के नाम नियमों को ताक पर रखकर मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि

संबंधित जिम्मेदार ने डोर टू डोर सर्वे के मानकों का पालन नहीं किया । सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह कार्य अन्य पार्टियों को समाप्त करने एवं सत्ता पक्ष को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया है। सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई कि इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए और गलत तरीके से काटे गए नामों को पुनः सूची में जोड़ा जाए तथा गलत एवं फर्जी जोड़े गए नामों को तत्काल प्रभाव से सूची से हटाया जाए । काम में इस लापरवाही के लिए उत्तरदायी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इस मौके पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र शाक्य एड0, जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव, जिलाध्यक्ष समाजवादी अधिवक्ता सभा देवेंद्र सिंह, अशोक कुमार पाल एड0, राजीव कुमार शाक्य एड0, संजय सिंह चौहान एड0 तथा अधिवक्ता सभा के अन्य पदाधिकारी साथी मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article