28 C
Lucknow
Thursday, April 16, 2026

दिल्ली में IGI Airport पर स्‍पाइसजेट-अकासा के विमानों में हुई टक्‍कर, रेस्‍क्‍यू किए गए पैसेंजर्स

Must read

नई दिल्ली: दिल्ली के IGI Airport पर Akasa Air और SpiceJet के विमानों के बीच टक्कर का मामला सामने आया है। यह हादसा तब हुआ जब एक विमान पुशबैक कर रहा था और दूसरा टैक्सींग कर रहा था। राहत की बात यह है कि किसी के घायल होने की खबर नहीं है। हादसे में शामिल दोनों विमानों को ग्राउंड कर दिया गया है।

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा टल गया। दो विमानों के विंग्स आपस में टकरा गए, टक्कर के बाद सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया है। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टैक्सींग (जहाज को पार्क करना) के दौरान स्पाइसजेट का एक विमान अकासा एयर के विमान से टकरा गया। इस घटना में स्पाइसजेट विमान के दाहिने विंगलेट (Right Winglet) को नुकसान पहुंचा है।

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया। य‍ह घटना तब हुई, जब एक प्‍लेन प्‍लेन पुश कर रहा था और दूसरा टैक्‍सींग करते हुए गेट की तरफ जा रहा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आकासा एयर का प्लेन (QP 1406) दिल्ली से हैदराबाद जाने के लिए पुशबैक हो रहा था। उसी समय लेह से दिल्‍ली आया स्‍पाइस जेट का प्‍लेन (VT-SLB) रनवे से गेट की ओर बढ़ रहा था।

इसी दौरान, दोनों एयरक्राफ्ट के विंग आपस में टकरा गए। इस टक्कर में स्‍पाइस जेट के बोइंग (B737-700) प्‍लेन के दाहिने विंगलेट को गंभीर नुकसान पहुंचा है, जबकि दूसरे प्‍लेन के बाएं हिस्से (हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर) भी डैमेज हो गया है। इस घटना के बाद स्‍पाइसज जेट के प्‍लेन को दिल्ली एयरपोर्ट पर ही ग्राउंड कर दिया गया है।

इस घटना पर स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि स्पाइसजेट का एक B737-700 विमान जब टैक्सी कर रहा था तब वह दूसरी एयरलाइन के एक विमान से टकरा गया। टक्कर के चलते स्पाइसजेट विमान के सीधे हाथ वाले पंख का विंगलेट क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं, दूसरी एयरलाइन के विमान के पिछले हिस्से (हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर) को नुकसान पहुंचा है।

दरअसल, यह घटना टर्मिनल 1 के पास हुई जब अकासा एयर का विमान (QP 1406) पुशबैक के बाद खड़ी थी और स्पाइसजेट का विमान (B737-700) जो लेह से आया था। जानकारी के मुताबिक, इस टक्कर की वजह से स्पाइसजेट के विमान के राइट विंग और अकासा एयर के विमान के लेफ्ट स्टेबलाइजर को नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि इस दौरान कोई भी यात्री या क्रू घायल नहीं हुआ है।

वहीं, अकासा एयर के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ’16 अप्रैल 2026 को दिल्ली से हैदराबाद जाने वाली आकासा एयर की फ्लाइट QP-1406 को वापस बे (Bay) पर लौटना पड़ा। अकासा एयर का विमान बे एरिया में खड़ा था, तभी दूसरी एयरलाइन के एक विमान की उससे टक्कर हो गई। सभी यात्रियों और क्रू को सुरक्षित रूप से विमान से उतार लिया गया। एयरलाइन के ग्राउंड स्टाफ ने यात्रियों को जल्द से जल्द हैदराबाद पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की।’

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article