29 C
Lucknow
Saturday, May 30, 2026

कसौली के हेरिटेज मार्केट में लगी भीषण आग, 8 दुकानें जलकर राख

Must read

सोलन: हिमाचल प्रदेश के सोलन (solan) जिले में आज सुबह छावनी कस्बे के कसौली के हेरिटेज मार्केट (Heritage Market) में लगी भीषण आग ने करोड़ों रुपये की संपत्ति और सामान को अपनी चपेट में ले लिया। कसौली के हेरिटेज मार्केट में लगी आग ने देखते ही देखते आठ दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया और उन्हें पूरी तरह से जलाकर राख कर दिया।

कई हस्तशिल्प की दुकानें और रेस्तरां भी आग की चपेट में आ गए, जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ। दमकलकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, सेना और वायुसेना के वाहनों को भी बुलाया गया और वे राहत एवं बचाव कार्यों में लगे हुए हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, आग तेजी से फैल रही है, जिससे इसे नियंत्रित करना मुश्किल हो रहा है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। खानपान की दुकानों में सिलेंडर ब्लास्ट होने से अभी भी दुकानों के नजदीक नहीं जा पा रहे हैं।

किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन नुकसान काफी हुआ है। दमकलकर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं और प्रशासन स्थिति पर नजर रख रहा है। आग लगने का कारण अभी तक अज्ञात है। फिलहाल आग पर काबू नहीं पाया जा सका है और दमकल कर्मी लगातार मशक्कत कर रहे हैं।

घटना के पांच घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। सोलन, परवाणू, कुठाड़, कैंट, एयर फोर्स, सेना के दमकल वाहन मौके पर डटे हुए हैं। पुलिस, दमकल कर्मी, सेना के जवान, एयर फोर्स जवान भी आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत कर रहे हैं।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article