फर्रुखाबाद। पतंजलि महिला योग समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाले महिला योग शिविर में केंद्रीय स्तर की पदाधिकारी शिरकत करेंगी। केंद्रीय प्रवास के अंतर्गत केंद्रीय प्रभारी साध्वी देवदीति एवं राज्य प्रभारी सीमा जौहर 13 अप्रैल को प्रातः 5:30 बजे पटेल पार्क में आयोजित योग शिविर में भाग लेंगी।
यह जानकारी जिला प्रभारी पूनम मौर्या ने देते हुए बताया कि दोनों पदाधिकारियों का नगर में प्रवास रविवार को रहा, जिसमें योग शिविर की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। शिविर को सफल बनाने के लिए समिति द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि योग शिविर में महिलाओं को स्वास्थ्य, योग और जीवनशैली से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स दिए जाएंगे, जिससे वे स्वस्थ जीवन अपना सकें। जिला प्रभारी ने सभी महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर योग शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
पतंजलि महिला योग शिविर में केंद्रीय प्रभारी लेंगी भाग, तैयारियां पूरी


