34 C
Lucknow
Monday, May 18, 2026

नवाबगंज में एक सड़क हादसे में 70 वर्षीय पूर्व फौजी रामसिंह की मौत

Must read

 

नवाबगंज: नवाबगंज में एक सड़क हादसे में 70 वर्षीय पूर्व फौजी रामसिंह की मौत हो गई। सोमवार शाम दवा लेने जा रहे रामसिंह की बाइक को एक ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी थी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के लिए फर्रुखाबाद ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। यह घटना सोमवार शाम करीब सात बजे नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव सौना जानकीपुर के पास हुई। रामसिंह अपने घर से दवा लेने के लिए बाइक से नवाबगंज जा रहे थे। नगला बारग के सामने पहुंचते ही सामने से आ रहे एक ई-रिक्शा ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रामसिंह बाइक समेत सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल रामसिंह को तुरंत नवाबगंज के एक निजी चिकित्सक के पास भर्ती कराया। रामसिंह की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने उन्हें फर्रुखाबाद रेफर कर दिया। परिजन उन्हें फर्रुखाबाद ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजन शव को लेकर थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article