32.4 C
Lucknow
Wednesday, July 22, 2026

पिकनिक मनाने जा रही निजी बस दुर्घटना में छात्रों और शिक्षकों समेत 57 लोग घायल

Must read

कोल्हापुर: कोल्हापुर (Kolhapur) के सतारा के एक कॉलेज के छात्रों और शिक्षकों समेत 57 लोग उस समय घायल (injured) हो गए जब उनकी पिकनिक मनाने जा रही निजी बस चालक के नियंत्रण खो देने के कारण फ्लाईओवर से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिर गई। यह घटना मंगलवार सुबह पुणे-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर सतारा जिले के कराड के पास वथर गाँव में हुई।

कराड तहसील पुलिस के अनुसार, नासिक स्थित एक कॉलेज के छात्रों और शिक्षकों समेत 57 लोगों को लेकर सिंधुदुर्ग जिले के मालवन में पिकनिक मनाने जा रही एक निजी बस फ्लाईओवर से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिर गई। इस घटना में बस चालक समेत सभी 57 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए कराड शहर के कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आगे की जाँच कर रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article