फर्रुखाबाद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से चलाए जा रहे 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के तहत जिले में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर कुल 1471 लोगों ने व्यसन मुक्ति की शपथ ली।
मदन मोहन कनोडिया बालिका इंटर कॉलेज में सुमन त्रिपाठी के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित हुआ। वहीं ओमनिवास जटवारा जदीद स्थित सेवाकेंद्र ब्रह्माकुमारी आश्रम में शोभा दीदी के सानिध्य में लोगों को नशे और अन्य व्यसनों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में लोगों ने नशे से होने वाले दुष्प्रभावों को समझते हुए व्यसन से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। आयोजकों ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए लोगों को जागरूक करना और युवाओं को व्यसन से दूर रखना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्वयं नशा न करने तथा अपने परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी व्यसन मुक्ति के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
1471 लोगों ने ली व्यसन मुक्ति की शपथ


