44.5 C
Lucknow
Thursday, June 11, 2026

निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर में 122 मरीजों का इलाज

Must read

फर्रुखाबाद। राजेपुर विकास खंड के ग्राम कडहर में होम्योपैथिक चिकित्सालय पर
आम जनमानस के स्वास्थ्य देखभाल हेतु एक निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया ।
शिविर में चिकित्साधिकारी डॉ सुरेंद्र सिंह ने 58 पुरुष ,46 महिला ,18 बच्चों कुल 122 मरीजों को रोगानुसार निःशुल्क होम्योपैथिक उपचार उपलब्ध करवाया । स्वास्थ्य शिविर में चिकित्साधिकारी डॉ सुरेंद्र सिंह ने सभी रोगियों के वजन, तापमान, रक्त में ऑक्सीजन स्तर, बीपी, श्वसन दर, हृदय गति एवं मुख- दांत इत्यादि की जांच कर, सभी रोगियों से योग एवं व्यायाम को अपनी नियमित दिनचर्या में शामिल करने की सलाह देते हुए सभी को अपनी व्यक्तिगत एवं पारिवेशिक स्वच्छता का विशेष ख़याल रखने की सलाह दी साथ ही गर्मी ओर लू से बचने के तरीके समझाए। उन्होंने बाजार की चीजों का काम सेवन करने और धूप में काम से कम घर से बाहर निकालने की बात कही।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article