28 C
Lucknow
Tuesday, August 18, 2026

17 लाख के 111 गुमशुदा मोबाइल बरामद, पुलिस ने मालिकों को लौटाए फोन

Must read

औरैया। पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में करीब 17 लाख रुपये कीमत के 111 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, यह मोबाइल विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए थे, जिनकी लगातार ट्रैकिंग और तकनीकी जांच के बाद पुलिस टीम ने उन्हें बरामद कर लिया। इस पूरी कार्रवाई को उच्चाधिकारियों के निर्देशन में अंजाम दिया गया।
अभियान उत्तर प्रदेश पुलिस के एडीजी और डीआईजी के मार्गदर्शन में चलाया गया, जिसमें स्वाट और सर्विलांस टीम ने अहम भूमिका निभाई।
बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन आज उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे जा रहे हैं। अपने खोए हुए फोन वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ देखी जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे, ताकि लोगों की गुम हुई संपत्ति को वापस दिलाया जा सके और अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article