लखनऊ। उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के संशोधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। करीब 15.127 किलोमीटर लंबा छह लेन एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। परियोजना के लिए 1067 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। सरकार के मुताबिक इससे चित्रकूट की कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी।


