36.9 C
Lucknow
Saturday, August 1, 2026

दुकान पर खूनी हमला, परिवार को बेरहमी से पीटा

Must read

दबंगों के खिलाफ एसपी पहुंचे पीड़ित

 

फर्रुखाबाद। थाना जहानगंज क्षेत्र के गांव बंथल शाहपुर निवासी हयात मोहम्मद पुत्र मतीन खां ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर गांव के ही गुलाम मोहम्मद पुत्र मतीन खां, हन्नान, मन्नान तथा जीशान पुत्रगण गुलाम मोहम्मद पर दुकान में घुसकर जानलेवा हमला, मारपीट, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि उसकी करीब 25 वर्ष पुरानी परचून की दुकान पर आरोपियों की नजर है और इसी को लेकर विवाद चल रहा है।
शिकायत के अनुसार पीड़ित ने दुकान के विवाद को लेकर सिविल जज (जू.डि.) सिटी, फर्रुखाबाद की अदालत में वाद संख्या 260/2026 दायर किया था। इसकी जानकारी होने के बाद आरोपी रंजिश मानने लगे। आरोप है कि 5 जुलाई 2026 को शाम करीब 6:50 बजे पीड़ित का पुत्र कामरान दुकान पर बैठा था, तभी गुलाम मोहम्मद, हन्नान, मन्नान और जीशान लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए दुकान में घुस गए। विरोध करने पर आरोपियों ने कामरान को पकड़कर बेरहमी से पीटा और दुकान की बिक्री के 3500 रुपये निकाल लिए। आरोप है कि मन्नान ने दुकान का सामान बाहर फेंक दिया।पीड़ित के अनुसार शोर सुनकर उसकी पत्नी नाजरीन मौके पर पहुंची और मोबाइल से वीडियो बनाने लगी तो आरोपियों ने उसका मोबाइल छीन लिया तथा उसके साथ भी मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे हयात मोहम्मद को भी बुरी तरह पीटा गया, जिससे तीनों को चोटें आईं। शोर सुनकर गांव के सलीम खां पुत्र नेमतुद्दीन खां, सादिक खां पुत्र रसीद खां समेत अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह परिवार को बचाया। जाते-जाते आरोपी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।हयात मोहम्मद का आरोप है कि घटना के बाद वह रिपोर्ट दर्ज कराने थाना जहानगंज पहुंचे, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया और न ही उनकी पत्नी का चिकित्सीय परीक्षण कराया। बाद में उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज में अपना मेडिकल कराया तथा 6 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया। पीड़ित का कहना है कि मारपीट के वीडियो और फोटो भी उपलब्ध हैं, इसके बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि गुलाम मोहम्मद गांव में दबंग प्रवृत्ति का व्यक्ति है और उसका पुत्र हन्नान जिला बदर भी रह चुका है। पीड़ित ने एसपी से सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article