36.9 C
Lucknow
Saturday, August 1, 2026

शादी का झांसा देकर चार साल तक दुष्कर्म का आरोप, गर्भवती युवती ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

Must read

 

मैनपुरी। जनपद के करहल थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर चार वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि अब वह दो माह की गर्भवती है, लेकिन युवक शादी से मुकर गया है। न्याय न मिलने पर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

पीड़िता के अनुसार, गांव निवासी कुलदीप ने उससे विवाह का वादा किया था। इसी भरोसे में उसने लगातार चार वर्षों तक उसके साथ संबंध बनाए। युवती का आरोप है कि जब उसने शादी की बात कही तो युवक ने इंकार कर दिया। इस बीच चिकित्सकीय जांच में उसके दो माह का गर्भ होने की पुष्टि हुई है।

निराश पीड़िता ने एसपी कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत देते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और उससे विवाह कराए जाने की मांग की। उसने कहा कि युवक के वादे पर विश्वास कर उसने अपना भविष्य उसके साथ जोड़ा था, लेकिन अब वह उसे छोड़ने की कोशिश कर रहा है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने शिकायत की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पक्षों के बयान तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article