34.9 C
Lucknow
Monday, July 27, 2026

रेलवे ने फर्रुखाबाद के अधिवक्ता विजेंद्र सिंह को बनाया पैनल अधिवक्ता

Must read

 

फर्रुखाबाद। उत्तर पूर्व रेलवे ने फर्रुखाबाद के वरिष्ठ अधिवक्ता विजेंद्र सिंह को जिला एवं अधीनस्थ न्यायालयों में रेलवे का पैनल अधिवक्ता नियुक्त किया है। इस संबंध में उत्तर पूर्व रेलवे, गोरखपुर के महाप्रबंधक (विधि) कार्यालय से 23 जुलाई 2026 को नियुक्ति पत्र जारी किया गया है।

जारी पत्र के अनुसार, विजेंद्र सिंह अब फर्रुखाबाद के जिला एवं अधीनस्थ न्यायालयों में उत्तर पूर्व रेलवे से जुड़े मामलों में भारत सरकार का पक्ष रखेंगे। यह नियुक्ति रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों तथा विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा निर्धारित नवीनतम शुल्क मानकों के अनुरूप की गई है।
नियुक्ति पत्र में अधिवक्ता से सात दिनों के भीतर अपनी स्वीकृति हस्ताक्षरित रूप में ईमेल के माध्यम से भेजने का अनुरोध किया गया है। पत्र पर डीजीएम/लॉ उदय प्रताप सिंह के हस्ताक्षर हैं।
इस नियुक्ति को फर्रुखाबाद के विधिक क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। रेलवे से जुड़े दीवानी एवं अन्य न्यायिक मामलों की प्रभावी पैरवी की जिम्मेदारी अब अधिवक्ता विजेंद्र सिंह के कंधों पर होगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article