32.2 C
Lucknow
Friday, July 24, 2026

पूर्व प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार पर शासन की बड़ी कार्रवाई

Must read

 

भुगतान में अनियमितता के आरोपों की होगी विभागीय जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट तलब

विशेष संवाददाता | यूथ इंडिया
अयोध्या। उत्तर प्रदेश शासन ने अयोध्या के दर्शन नगर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। शासन ने उन पर लगे वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश जारी किए हैं।
शासन के आदेश के अनुसार महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा को इस मामले का जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं कि आरोप पत्र सहित विस्तृत जांच रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर शासन को उपलब्ध कराई जाए।
डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार पर आरोप है कि उन्होंने भुगतान संबंधी वित्तीय अनियमितताएं कीं। इसके अलावा यह भी आरोप है कि अवकाश पर रहने के दौरान भी उन्होंने चेकों पर हस्ताक्षर किए, जो सरकारी वित्तीय नियमों के विपरीत माना जा रहा है।
जांच अधिकारी अब पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच करेंगे। आरोपों की पुष्टि होने पर शासन की ओर से विभागीय नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मामला अयोध्या के दर्शन नगर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज से जुड़ा है, जहां वित्तीय प्रक्रियाओं को लेकर उठे सवालों के बाद शासन ने सख्त रुख अपनाया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले की स्थिति और स्पष्ट होगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article