37.5 C
Lucknow
Wednesday, July 15, 2026

‘एक देश, एक चुनाव’ के साथ पंचायत चुनाव भी कराने की वकालत, संजय निषाद ने बीजेपी से मांगी हारी हुई सीटें

Must read

 

उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने लखनऊ में कई अहम राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखते हुए कहा कि वह ‘एक देश, एक चुनाव’ के पक्षधर हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि लोकसभा और विधानसभा के साथ-साथ ग्राम प्रधान तथा क्षेत्र पंचायत के चुनाव भी एक साथ कराए जाने चाहिए, जिससे समय, संसाधन और सरकारी खर्च की बचत होगी। यह मुद्दा इन दिनों राष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा में है।
संजय निषाद ने कहा कि न्यास और वक्फ बोर्ड सहित कई संस्थाओं में सुधार की आवश्यकता है और इनमें कमियां दूर करने के लिए व्यापक बदलाव किए जाने चाहिए।
राजनीतिक गठबंधन पर बोलते हुए उन्होंने कहा, “निषाद राज की सेना साथ थी, तभी भगवान राम ने विजय प्राप्त की थी।” उन्होंने इस ऐतिहासिक संदर्भ के जरिए निषाद समाज की भूमिका और राजनीतिक महत्व को रेखांकित किया।
आगामी चुनावों को लेकर संजय निषाद ने कहा कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से वे सीटें मांगी हैं, जहां पिछली बार पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। उनका दावा है कि निषाद पार्टी उन सीटों पर बेहतर प्रदर्शन कर सकती है और एनडीए को मजबूती दिला सकती है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article