कानपुर में गोकशी के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोलीकानपुर में गोकशी के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोलीकानपुर में गोकशी के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोलीकानपुर में गोकशी के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोलीकानपुर में गोकशी के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
कानपुर में गोकशी के मामले में वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान फरहान कालिया और कादिर के रूप में हुई है। फजलगंज थाना क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ के दौरान दोनों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस के अनुसार, 7 अक्टूबर की रात नवाबगंज थाना क्षेत्र में गोकशी की घटना हुई थी। घटनास्थल से गोवंश के अवशेष मिलने के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए स्वॉट, सर्विलांस, साइबर और नवाबगंज थाने की पुलिस टीमों को लगाया गया था।
इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद अन्य वांछित आरोपियों की तलाश जारी थी। शुक्रवार को फजलगंज क्षेत्र में फरहान कालिया और कादिर की मौजूदगी की सूचना मिलने पर फजलगंज पुलिस और स्वॉट टीम ने संयुक्त रूप से घेराबंदी की। पुलिस का दावा है कि घिरने पर आरोपियों ने टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने गोली चलाई और दोनों घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलने पर डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव, एडीसीपी सेंट्रल डॉ. अर्चना सिंह और फजलगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घायल आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और संभावित सहयोगियों का पता लगाने में जुटी है।


