कंपनियां भेजी गईं
– करीब 20 हजार जवान संभालेंगे कानून-व्यवस्था
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में प्रदर्शनों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 50 अतिरिक्त कंपनियां दिल्ली भेजी जा रही हैं।
फिलहाल दिल्ली में करीब 150 कंपनियां पहले से तैनात हैं। अतिरिक्त बलों के पहुंचने के बाद राजधानी में 200 से अधिक कंपनियों के करीब 20 हजार जवान दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर कानून-व्यवस्था संभालेंगे।
सुरक्षा बलों की तैनाती संवेदनशील इलाकों और संभावित प्रदर्शन स्थलों पर बढ़ाई जा रही है। भीड़ नियंत्रण के साथ किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और केंद्रीय बलों के बीच समन्वय बढ़ाया गया है।
प्रशासन की ओर से प्रदर्शन वाले क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के अधिकारियों के बीच भी लगातार समन्वय किया जा रहा है।


