मुंबई। चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने रविवार को मुंबई में संयुक्त ‘गर्जना मार्च’ निकाला। दोनों नेताओं की अगुवाई में निकले इस मार्च में कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता भी शामिल हुए।
ठाकरे बंधुओं की पार्टियों शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने चुनाव आयोग के खिलाफ यह प्रदर्शन आयोजित किया है। प्रदर्शनकारियों ने एसआईआर और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं।
रिपोर्टों के अनुसार मार्च मेट्रो सिनेमा से मुंबई महानगरपालिका मुख्यालय की ओर बढ़ा, जहां आगे सभा का आयोजन किया गया। ठाकरे बंधुओं ने मार्च में पार्टी झंडों के बजाय तिरंगा लेकर शामिल होने की अपील की थी।
कांग्रेस और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) की भागीदारी से यह प्रदर्शन विपक्षी दलों के संयुक्त आंदोलन के रूप में सामने आया है।


