32.1 C
Lucknow
Sunday, October 4, 2026

गोमती के बढ़ते जलस्तर से लखनऊ के कई इलाकों में जलभराव, नावों से पहुंच रही राहत

Must read

 

लखनऊ। गोमती नदी के बढ़ते जलस्तर के चलते राजधानी के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। फैजुल्लागंज और बीकेटी तहसील क्षेत्र के कई प्रभावित इलाकों में पानी भरने से लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है।
जलमग्न क्षेत्रों में पहुंचने के लिए अब नाव प्रशासन और राहत टीमों का प्रमुख सहारा बनी हुई है। अधिकारी और कर्मचारी नावों के जरिए प्रभावित बस्तियों तक पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं और जरूरतमंद परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं।
जलभराव से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए प्रशासन की ओर से ड्राई राशन किट का वितरण किया जा रहा है। राहत टीमों द्वारा ऐसे परिवारों को चिह्नित कर आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।
बीकेटी क्षेत्र में नावों के जरिए राहत एवं सहायता कार्य लगातार जारी है। वहीं फैजुल्लागंज की प्रभावित बस्तियों तक भी प्रशासनिक टीमें पहुंच रही हैं। अधिकारियों द्वारा जलस्तर और जलभराव की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
प्रशासन का प्रयास है कि जलभराव के बीच प्रभावित लोगों तक समय से राहत सामग्री पहुंचाई जाए और जरूरत पड़ने पर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article