27.6 C
Lucknow
Wednesday, September 30, 2026

दो आईएएस अफसरों के तबादले

Must read

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दो आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। बाबूलाल मीना को राजस्व परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें खाद्य प्रसंस्करण विभागाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। अमृत अभिजात को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

भ्रष्टाचार के आरोप में आठ पुलिसकर्मी निलंबित

लखीमपुर। भ्रष्टाचार की शिकायत पर एसएसपी ख्याति गर्ग ने बड़ी कार्रवाई की है। मैगलगंज इंस्पेक्टर संजीव सिंह समेत पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। दो-मुंहे सांप की तस्करी के मामले में नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि बारकोड के जरिए तस्करों से दो लाख रुपये की वसूली की गई थी।

पेट्रोल पाइपलाइन में लीकेज, अधिकारियों में हड़कंप

देवरिया। बैतालपुर तेल डिपो के पास हिंदुस्तान पेट्रोलियम की भूमिगत पेट्रोल पाइपलाइन में कई दिनों से लीकेज था। इंजीनियरों ने लीकेज की जगह का पता लगाकर समय रहते पाइपलाइन से पेट्रोल खाली कराया। अब पेट्रोलियम विभाग के अधिकारी लीकेज को ठीक करने में जुटे हैं।

वाटिका ग्रुप के दो अधिकारी गिरफ्तार

नई दिल्ली। गुरुग्राम के वाटिका ग्रुप के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने कार्रवाई की है। ईडी ने ग्रुप के सीएमडी अनिल भल्ला और प्रमोटर गौतम भल्ला को धनशोधन निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है। मामला आवासीय प्लॉट की बिक्री में कथित धोखाधड़ी से जुड़ा है। आरोप है कि खरीदारों से करीब 260 करोड़ रुपये अग्रिम लिए गए, लेकिन 14 साल बाद भी कई खरीदारों को प्लॉट नहीं मिले। दोनों को 3 अक्टूबर तक ईडी की हिरासत में भेजा गया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article