37.5 C
Lucknow
Sunday, July 12, 2026

अवैध स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, 23 युवतियों को सुरक्षित निकाला

Must read

– 5 ग्राहक और एक कर्मचारी गिरफ्तार

गाजियाबाद। कौशांबी थाना क्षेत्र अंतर्गत वैशाली सेक्टर-4 में संचालित एक कथित अवैध स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से 23 युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाला (रेस्क्यू), जबकि 5 ग्राहकों और एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद विशेष टीम ने कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान परिसर की तलाशी ली गई और वहां मौजूद युवतियों को सुरक्षित बाहर निकालकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से पांच ग्राहकों और स्पा सेंटर के एक कर्मचारी को हिरासत में लिया। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि स्पा सेंटर के संचालन से जुड़े दस्तावेजों, लाइसेंस और अन्य रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि वहां किस प्रकार की गतिविधियां संचालित की जा रही थीं और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रेस्क्यू की गई युवतियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित एजेंसियों की भी मदद ली जाएगी। मामले की जांच जारी है तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article